-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

राम मंदिर डोनेशन विवाद 2026: क्या इससे योगी सरकार पर पड़ेगा असर? पूरी टाइमलाइन, SIT जांच और राजनीतिक विश्लेषण

Saturday, July 4, 2026 | Saturday, July 04, 2026 WIB

 जिस राम के नाम पर 1984 में 2 सीटों वाली बीजेपी को दिल्ली का तख्त मिल गया... क्या उसी राम के चंदे में हुआ 'खेल', यूपी में योगी आदित्यनाथ का तख्त पलट देगा? यह सवाल आज लखनऊ के गलियारों से लेकर दिल्ली के दरबार तक गूंज रहा है। क्योंकि अयोध्या में मामला अब सिर्फ भावनाओं का नहीं रहा। मामला FIR, SIT, arrest, cash recovery और 5 साल के re-audit तक पहुंच चुका है।.....


एक मंदिर...चार दशक का आंदोलन... करोड़ों लोगों की आस्था...लेकिन क्या किसी ने सोचा था...कि जिस मंदिर ने देश की राजनीति बदल दी...एक दिन उसी मंदिर के चढ़ावे पर उठे सवाल...सत्ता की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बन जाएंगे?


1984 में BJP लोकसभा में सिर्फ 2 सीटों पर थी। लेकिन राम जन्मभूमि आंदोलन ने BJP को सिर्फ वोट नहीं दिया, उसे हिंदू राजनीति की सबसे बड़ी नैतिक ताकत बना दिया। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रस्ट बना, 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई, और BJP ने इसे अपने सबसे बड़े राजनीतिक वादे की पूर्ति बताया। यानी 40 साल की politics का climax था: राम मंदिर।


लेकिन यहीं पहला twist भी था । जिस अयोध्या को BJP अपनी भावनात्मक राजधानी मानती थी, उसी Faizabad लोकसभा सीट, जिसमें अयोध्या आती है, BJP 2024 में हार गई। और यूपी में BJP की सीटें 2019 के 62 सीटो से घटकर 2024 में 33 पर आ गईं।..और अब 2026 में दूसरा झटका लगा है: राम मंदिर डोनेशन स्कैम का। .....


लेकिन अब सवाल यह है कि जिस राम मंदिर को BJP अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती थी, उसी राम मंदिर के चंदे पर उठे सवाल BJP ?  बड़ी मुश्किल में दाल चुके है ..क्योंकि मामला सिर्फ चोरी का नहीं है। मामला भरोसे का है। इस खुलासे की शुरुआत 7 जून 2026 को तब हुई जब पूर्व सपा MLA Pawan Pandey ने आरोप लगाया कि मंदिर की daily offerings से 7 से 7.5 करोड़ रुपये siphon किए गए। Akhilesh Yadav ने मुद्दा उठाया। लोकल BJP नेता Rajneesh Singh ने भी 9 जून को PMO को independent probe के लिए पत्र लिखा। दबाव बढ़ा, और 13 जून को Yogi सरकार ने SIT बनाई। 25 जून को FIR दर्ज हुई। 8 लोग गिरफ्तार हुए। और लगभग 79.85 लाख रुपये cash recovery का दवा किया गया .11 ग्राम gold, 375 ग्राम silver और 1,121 US dollars recovery की बात भी रिपोर्ट्स में आई।  


अब समझिये इसे अंजाम कैसे दिया गया . मंदिर परिसर में करीब 40 डोनेशन बॉक्स। सामान्य दिनों में औसत कलेक्शन — करीब 75 लाख रुपये रोज़। यानी हर घंटे करीब 3 लाख रुपये सिर्फ दान पेटियों से निकलते थे। त्योहारों पर यह आंकड़ा कई गुना बढ़ जाता था। डोनेशन बॉक्स सील होकर बेसमेंट काउंटिंग हॉल में जाते थे। काउंटिंग दो शिफ्ट्स में होती थी सुबह 8 से 2, दोपहर 2 बजे तक ...और दोहर दो बजे से रात 8। करीब 44 आउटसोर्स्ड स्टाफर्स काउंटिंग में लगे थे। नियम था —कि स्टाफ पॉकेट-लेस कपड़े पहने, सीसीटीवी सर्विलांस हो, कैश डिज़िग्नेटेड ट्रे या सील्ड कंटेनर में जाए, फिर एसबीआई ब्रांच में डिपॉजिट हो। ....

  

अब आप सोच रहे होगे की अगर सिस्टम इतना टाइट था, तो लीकेज कहां से हुआ?"यही वह सवाल है जिसका जवाब अभी तक जांच एजेंसियां तलाश रही हैं। अभी तक सार्वजनिक रूप से ऐसा कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है कि कथित गबन का अंतिम लाभ किसे मिला या क्या यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था।" एक और बात पता चली जो पहले नहीं पता थी की ..की — SBI ने कथित तौर पर गिरफ्तारियों से 3 महीने पहले ही कैश-काउंटिंग स्टाफ को लेकर आगाह किया था। यानी सिस्टम को पता था। एक्शन तब नहीं लिया गया।...


 रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैश काउंटिंग और पैकिंग स्टेज पर ही सबसे ज्यादा लैप्सेस मिले। सीसीटीवी फुटेज में कैश बंडल्स डिज़िग्नेटेड ट्रे के बजाय कुछ लोगों को हैंडओवर होते दिखे। कुछ स्टाफ कैमराज़ के सामने खड़े होकर ब्लाइंड स्पॉट बनाते थे। सीसीटीवी फुटेज 45 दिन बाद ओवरराइट हो जाती थी।  ......एसआईटी को अंदेशा है कि मंदिर से चोरी किए गए बहुमूल्य आभूषणों की पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उन्हें गलवा दिया और उनके सोने के बिस्कुट बनवा लिए. ट्रस्ट पहले ही 944 किलो चांदी टेस्टिंग के लिए भेज चुका है।


यह मामला अब सिर्फ कैश चोरी तक सीमित नहीं रहा। पूर्व ट्रस्टी Anil Mishra अब पुलिस के रडार पर हैं — आरोप है कि मंदिर में कम-से-कम 125 कर्मचारियों की भर्ती उन्हीं की सिफारिश पर हुई थी , और इसके बदले उन्होंने कुछ उम्मीदवारों से कमीशन लिया। इनमें से कई नियुक्त लोग कथित तौर पर उनके रिश्तेदार भी हैं। SIT अब उनकी संपत्तियों की भी जांच कर रही है। यानी सवाल अब सिर्फ "पैसा कहां गया" "नौकरियां किसे मिलीं, और किस कीमत पर"  मिली का नहीं है  —  सवाल ये है की इसकी जाँच  और  किस किस तक जाएगी .एसआईटी अब सिर्फ एक दिन की चोरी नहीं देख रही। एसआईटी ट्रस्ट के पिछले 5 साल के अकाउंट्स का री-ऑडिट करेगी, जिसमें कंस्ट्रक्शन एक्सपेंसेज़ और गोल्ड-सिल्वर डोनेशन्स तक शामिल होंगे


लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा सवाल अभी भी अनसुलझा है। अगर आरोप सही हैं...तो आखिर इस कथित गबन का फायदा किसे मिला?

क्या यह सिर्फ कुछ कर्मचारियों तक सीमित था? या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क था? अभी तक जांच एजेंसियों ने इस पर कोई अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन यही वह सवाल है जिसका जवाब अब एसआईटी तलाश रही है। क्योंकि जब जांच सिर्फ एक दिन की चोरी से आगे बढ़कर पांच साल के अकाउंट्स तक पहुंच जाए... तो सवाल सिर्फ चोरी का नहीं रह जाता... पूरे सिस्टम की जवाबदेही का बन जाता है।


लेकिन इस कहानी का सबसे बड़ा किरदार कोई नेता नहीं है। न बीजेपी। न विपक्ष। न कोई ट्रस्टी। इस कहानी का सबसे बड़ा किरदार वह करोड़ों राम भक्त हैं...

जिन्होंने यह सोचकर दान दिया...कि उनका एक-एक रुपया भगवान राम के मंदिर और सेवा में लगेगा। इसलिए यह विवाद सिर्फ पैसों का नहीं...भरोसे का है।

कानूनी तौर पर राम मंदिर ट्रस्ट ऑटोनॉमस है। ट्रस्ट सीधे न तो सेंटर और नाही  यूपी गवर्नमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल में आता, और आरटीआई एक्ट के दायरे में भी ये नहीं  है। इसलिए योगी सरकार सीधे ट्रस्ट की हर एक्शन के लिए लीगली रिस्पॉन्सिबल नहीं कही जा सकती। और CBI को भी अभी यह केस मिलना आसान नहीं — कानून कहता है, या तो राज्य सरकार सहमति दे, या हाई कोर्ट/सुप्रीम कोर्ट आदेश दे। अभी तक दोनों में से कोई भी रास्ता नहीं खुला है — हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह "इकोनॉमिक ऑफेंस" इतना बड़ा है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच की चर्चा तेज़ हो रही है।

 

लेकिन पॉलिटिक्स में लीगल जिम्मेदारी और पॉलिटिकल जिम्मेदारी अलग होती है। अयोध्या यूपी में है। SIT योगी सरकार ने बनाई। 2027 का चुनाव भी यूपी में होना है। अगर जांच पारदर्शी दिखी, योगी कह सकते हैं — "हमने एक्शन लिया।" लेकिन अगर जनता को लगा कि सिर्फ छोटे स्टाफ पकड़े गए और बड़े नाम बच गए — तो सवाल सीधे बीजेपी की मॉरल इमेज पर आएगा। हालत ऐसे है की बीजेपी जिन नेताओं को सालों से “मंदिर-विरोधी” या “राम पॉलिटिक्स से दूर” बताती रही, आज वही सबसे आगे आकर सवाल उठा रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में 5 July से “राम रक्षा” प्रोटेस्ट अनाउंस किया। कांग्रेस ने ट्रस्ट को डिज़ॉल्व करने और सुप्रीम कोर्ट-मॉनिटर्ड प्रोब की मांग की। अखिलेश यादव इसे बीजेपी की मॉरल डिफीट की तरह फ्रेम कर रहे हैं। बीजेपी कहती थी: “हमने मंदिर बनवाया।”लेकिन  विपक्ष इसे बीजेपी की सबसे बड़ी राजनीतिक कमजोरी बनाने की कोशिश कर रहा है।"



अब असली सवाल ये है की : इसमें योगी कहां आते हैं? क्योंकि पॉलिटिक्स में लीगल लाइबिलिटी और पॉलिटिकल लाइबिलिटी अलग होती है। अयोध्या यूपी में है। एसआईटी योगी सरकार ने बनाई। पुलिस एक्शन  यूपी में हो रहा है। 2027 इलेक्शन भी यूपी में होना है। ऐसे में अगर जांच ट्रांसपेरेंट दिखी, तो योगी कहेंगे: “हमने एक्शन लिया।” लेकिन अगर जनता को लगा कि छोटे लोग पकड़े गए और बड़े लोग बच गए, तो सवाल सीधे बीजेपी की मॉरल इमेज पर आएगा। और अगर विपक्ष इस मुद्दे को लगातार जिंदा रखता है, तो इसका असर 2027 के चुनावी माहौल पर पड़ सकता है।


और इसका असर आने वाले इलेक्शन  में पद सकता है . बीजेपी पहले से ही यूपी में प्रेशर में है। क्योकि जिस बीजेपी ने 2019 में यूपी में 62 लोकसभा सीटें जीती थीं। 2024 में यह संख्या 33 पर आ गई थी।  2024 में फैज़ाबाद हार, बीजेपी का यूपी में गिरता आंकड़ा, वर्कर्स की नाराजगी, कास्ट बैलेंस और अब राम डोनेशन स्कैम , ये सब मिलकर एक बड़ा पॉलिटिकल कॉकटेल बना सकते हैं।....


यह मामला अकेले योगी का तख्त तुरंत नहीं पलटेगा। लेकिन अगर जांच अधूरी दिखी, अगर बड़े नामों पर सवाल दबे रहे, और अगर 2027 से पहले ऑपोज़िशन इसे “आस्था से विश्वासघात” में बदल दे, तो यह योगी सरकार के लिए सबसे संवेदनशील मुद्दों में से एक बन सकता है।  क्योंकि राम मंदिर बीजेपी की उपलब्धि है।

लेकिन राम मंदिर का चंदा, जनता की आस्था है। और पॉलिटिक्स में जब आस्था का हिसाब मांगा जाता है, तो सवाल डोनेशन बॉक्स से निकलकर बैलेट बॉक्स तक पहुंच जाता 


लेकिन ध्यान रहे की  अभी यह सिर्फ आरोप और जांच का मामला है। कोर्ट ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं दिया है। ट्रस्ट ने कहा है कि डोनेशन्स सुरक्षित हैं और उनका पूरा हिसाब-किताब मौजूद है, Champat Rai और Anil Mishra के रेज़िग्नेशन को भी ट्रस्ट मीटिंग में कंसिडर किया जाना है।

×
Latest Updates Update