> कांग्रेसियों का अजीबोगरीब प्रदर्शन -->

Notification

×

Iklan

Iklan

कांग्रेसियों का अजीबोगरीब प्रदर्शन

Sunday, December 8 | December 08, 2019 WIB Last Updated 2021-01-22T11:16:29Z
 मेरठ- मेरठ में  कांग्रेसियों ने एक अजीबोगरीब तरीके से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की। लगातार प्याज के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कोंग्रेस सरकार को घेरने का लगातार प्रयास कर रही है। आज मेरठ कचहरी के बाहर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ प्याज की दुकान लगाई। जहां आने जाने वाली आम जनता को ₹20 किलो प्याज मुहैया कराई गई। 
एक तरफ प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। तो दूसरी तरफ लोगों की थाली से प्यास का जायका उड़ने लगा है। जिसको लेकर कोंग्रेस अब सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वहीं कांग्रेसी नेताओं का कहना है। कि लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। और प्याज के दाम भी आसमान छू रहे हैं। जिससे आम लोगों के थाली से प्याज का जायका उड़ता जा रहा है। इसलिए कांग्रेसी आगे आकर आम जनता को सस्ते दामों में प्याज उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार का भी प्रयास कर रहे हैं। और केंद्र सरकार को नींद से जगाने का भी प्रयास कर रहे हैं। की जागो सरकार जागो जनता महंगाई से त्रस्त है।

×
Latest Stories Update