> साध्वी प्राची का विवादित बयान -->

Notification

×

Iklan

Iklan

साध्वी प्राची का विवादित बयान

Sunday, December 8 | December 08, 2019 WIB Last Updated 2021-01-22T11:16:29Z
मेरठ- साध्वी प्राची एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा की रेप जैसी जितनी ही घटनाए हुई उनपर न तो सुनवाई , न अपील होनी चाहिए। बल्कि उनके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने जो किया है। उसके लिए वो हैदराबाद पुलिस को साधुवाद और धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस ने बहुत अच्छा अदम उठाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को हैदराबाद पुलिस को अपना आदर्श मानते हुए ऐसा ही उन्नाव में जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कदम उठाना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि ये साहसिक कदम हैदराबाद पुलिस ने उठाया है। और इसी के चलते ऐसी घटनाओं पर लगाम कसी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरीके की घटनाएं गांधीगिरी से रुकने वाली नहीं है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इतना ही नहीं जो लोग ऐसे लोगों की मदद करते हुए उन्हें संरक्षण देते हैं। उनके खिलाफ भी कठोर से कठोर कदम उठाए जाने चाहिए। साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा की। ऐसे लोग सत्ता में रहते हुए ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते। बल्कि उन्हें बचा कर उन्हें बढ़ावा देते हैं। और जब यह लोग सत्ता में नहीं होते तो धरना देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पहले तो अपराध को बढ़ावा देते हैं। और अपराधियों का मनोबल बढ़ाते हैं। और फिर धरने पर बैठते हैं।  उन्होंने कहा कि इस तरीके से धरने पर बैठने से घटनाए कम नही होने वाली हैं। कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान कि भारत रेप का कैपिटल बन चुका है।

×
Latest Stories Update