-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

हाथरास का दूसरा कांड : पहले छेड़खानी फिर पिता को गोलियों से भून दिया ?

Friday, March 5, 2021 | Friday, March 05, 2021 WIB

उत्तर प्रदेश के हाथरस में अस्पताल के बाहर एक बेटी चीख-चीखकर इंसाफ मांग रही थी. उसके सिर से बाप का साया उठ चुका था. लग रहा था मानों पूरी दुनिया उजड़ गई हो. बेबस लाचार बेटी रो रोकर बेहाल थी. अपने पिता के हत्यारों को कोस रही थी. इसकी चीख पुकार और रोना सुन किसी पत्थर का दिल भी पिघला जाए. लोग बुत बने तमाशा देख रहे थे. ये बेटी बार बार बस यही पूछ रही थी आखिर उसके पिता का कुसूर क्या था. वो लोगों को बता रही थी कि उसके साथ कातिलों ने पहले क्या किया था और फिर कैसे पिता को गोलियों से भून दिया....



मामला हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र का है. गांव नौजरपुर में सोमवार की देर शाम अचानक आलू के खेतों से गोलियों की आवाज आने लगी. इससे पहले कि गांववाले कुछ समझ पाते, चार हमलावरों ने खेत में आलू की खुदाई करा रहे अमरीश को गोलियों से भून डाला. गोलियों की आवाज़ सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरा मच गई.... अमरीश अपने खेत में जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा...आनन-फानन में लोगों ने अमरीश को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई..


जानकारी मिलते ही अमरीश की बेटी भागते दौड़ते बदहवास सी हालत में अस्पताल पहुंची. मगर वहां केवल उसके पिता की लाश पड़ी थी...बेटी का दर्द उसकी आंखों से आंसू बनकर छलक पड़ा. उसके दर्द का अहसास शायद ही कोई कर पाता. वो अपने पिता के मुर्दा जिस्म को देखकर बेइंतहा रो रही थी. चीख रही थी. पुलिस और कानून से इंसाफ मांग रही थी....


कुछ लोगों ने उसके दर्द को समझा या नहीं, मगर उसकी वीडियो जरूर बना ली. जिसमें वो रो रोकर अपना दर्द बयां कर रही थी. वो लोगों को बता रही थी कि उसके पिता को किस बात की सजा मिली है. लड़की बता रही थी, 'मेरे साथ छेड़छाड़ की शिकायत पिता ने थाने में की थी. इसी बात को लेकर मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.' वो अपने पिता के कातिल का नाम गौरव शर्मा बता रही थी. यह गौरव वही शख्स था जो कुछ महीने पहले घर में जाकर भी इस बेटी से छेड़खानी की थी....


आरोपी मृतक अमरीश की बेटी को परेशान करते थे. रास्ते से आते-जाते उस पर फब्तियां कसते थे. इसी बात से परेशान होकर अमरीश ने खाकी का दरवाजा खटखटाया था. उन्हें लग रहा था कि अब परेशानी खत्म हो जाएगी. आरोपी अब उनकी बेटी को परेशान नहीं करेंगे....मगर ऐसा नहीं हुआ. बेखौफ होकर आए आरोपियों ने अमरीश को सरेआम मार कर चले गए. बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव और उसका परिवार इलाके में दबंग माना जाता है. उन्हें अपने खिलाफ थाने में छेड़छाड़ की शिकायत बहुत अखर रही थी. इस बात से दबंग बौखला गए थे. इसलिए उन्होंने कत्ल की इस संगीन वारदात को अंजाम दे डाला...


एसपी विनीत जायसवाल बताते हैं कि जुलाई 2018 में मृतक अमरीश ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की एक रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. उसी शिकायत पर गौरव शर्मा जेल गया था. लेकिन एक महीने बाद वो जमानत पर जेल से बाहर आया था जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया...


फिलहाल,, इस मामले को लेकर सियासत भी गर्म है. विपक्षी दल बीजेपी सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस और सपा ने योगी सरकार पर हमला तेज कर दिया है...सियासत और नेता चाहें जो भी दावा कर लें, लेकिन एक बेटी ने अपना पिता खो दिया है. जो अब कभी लौटकर नहीं आएगा. ऐसे में उस लाचार बेटी और सबकी निगाहें अब यूपी पुलिस और कानून पर लगी हैं कि आखिर इस कांड का मुख्य आरोपी कब पकड़ा जाएगा? कब उसे सजा मिलेगी?

×
Latest Updates Update