-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

महिला ने एक साथ 9 बच्‍चों को जन्म दिया.

Thursday, May 6, 2021 | Thursday, May 06, 2021 WIB

प्रकृति कभी कभी ऐसा कुछ करती है जिसे समझने में साइंस भी फेल हो जाती है...इससे पहले आपने सुना होगा कि किसी महिला ने एक साथ दो या फिर तीन बच्चों को जन्म दिया है. लेकिन अब हम आपको जो बताने वाले हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे. 



दरअसल, एक 25 साल की महिला ने दो या तीन नहीं बल्की एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है...इन तस्वीरों में दिख रहे ये सभी बच्चे एक ही मां की कोष से जन्में हैं. इन सभी बच्चों की मां अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है और इन बच्चों की तस्वीरें भी तेजी से वायरस हो रही है.


जिस महिला ने इन बच्चों को जन्म दिया है वो पश्चिमी अफ्रीका के माली की रहने वाली है. चार मई  मंगलवार को महिला की डिलीवरी के बाद मौके पर मौजूद सभी डॉक्टर्स भी हैरान रह गए.




डॉक्टर्स ने डिलेवरी होने से पहले 7 बच्चों के बारे में पता लगा लिया था लेकिन जन्म 9 बच्चों का हुआ. 25 साल की हलीमा सिसे की डिलीवरी से पूरा देश और दुनिया हैरान है.

9 बच्चों की जन्म के बाद माली की स्वास्थ्य मंत्री ने भी एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सभी नवजात शिशुओं में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं. डिलीवरी के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है.

 प्रेग्नेंसी के दौरान मोरक्को और माली में इन बच्चों की मां सिसे का अल्ट्रासाउंड भी किया गया था. अल्ट्रासाउंड देखने के बाद डॉक्टर्स को सिर्फ सात बच्चों की ही उम्मीद थी. लेकिन डॉक्टर्स अल्ट्रासाउंट में दो बच्चों को ट्रैक नहीं कर पाए थे.




मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह एक दुर्लभ घटना है इस तरह की स्थिति में नवजात शिशु ज्यादातर सर्वाइव नहीं कर पाते हैं और उनकी मौत होने का डर रहता है. 

लेकिन इन बच्चों को जन्म देने वाली मां और ये सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे हैं, इसलिए डॉक्टर्स उनकी खास देखभाल भी कर रहे हैं. महिला की डिलीवरी के बाद देश की स्वास्थ्य मंत्री ने मोरक्को और माली की मेडिकल टीम को बधाई दी है.

आखिर एक महिला के गर्भ में 9 बच्चों कैसे पल सकते हैं...इसके बारे में हमने कुछ एक्सपर्ट डॉक्टर्स से बात की. इसे लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा तब होता है जब कोई महिला मासिक धर्म के दौरान एक से ज्यादा अंडे रिलीज करती है और हर अंडा किसी स्पर्म से फर्टिलाइज्ड होता है. 

ये फर्टिलाइज्ड अंडा अक्सर दो या दो से ज्यादा हिस्सों में विभाजित हो जाते हैं, जिससे मल्टीपल प्रेग्नेंसी की स्थिति पैदा होती है. मल्टीपल डिलीवरी में पैदा हुए बच्चे कई बार दिखने में एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन कई बार इनकी शक्ल एक-दूसरे से बिल्कुल मेल नहीं खाती है.

कुछ और रिपोर्ट के मुताबिक, अगर फर्टिलिटी विंडो के दौरान कोई महिला दो या दो से अधिक अंडे रिलीज कर रही है तो हर एग के अलग-अलग समय पर फर्टिलाइज होने की संभावना भी हो सकती है....यहां तक कि महिला अलग-अलग पुरुषों के साथ संबंध बनाती है तो भी ऐसा हो सकता है.


×
Latest Updates Update