-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

मम्मी पापा मुझे माफ़ करना. मैं आप सबको छोड़कर बहुत दूर जा रही हूँ.

Tuesday, March 2, 2021 | Tuesday, March 02, 2021 WIB

फतेहपुर : ''मम्मी पापा मैं नीशू तिवारी, आप सबको छोड़कर बहुत दूर जा रही हूँ. हमेशा हमेशा के लिए मुझे माफ़ कर दीजियेगा"


फतेहपुर के शांती नगर में आज दोपहर करीब 12 बजे 19 साल की   नीशू अपने साथ 3 साल की मान्या को लेकर घर से लापता है, दोपहर से अब शाम हो चुकी है लेकिन उन दोनों का कोई पता नहीं चला।


19 साल की नीशू नें घर से निकलने से पहले घर पर एक पत्र छोड़ा था जिसमें उसनें लिखा " मम्मी पापा मैं नीशू तिवारी, आप सबको छोड़कर बहुत दूर जा रही हूँ. हमेशा हमेशा के लिए मुझे माफ़ कर दीजियेगा,मुझे 24 घंटो का वक्त देना अगर मुझसे कुछ नहीं हुआ तो मैं खुद बा खुद वापस आजाऊँगी"


नीशू अपनें साथ एक लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर गयी है हालाकि घर से निकलते समय उसनें कौन से कपड़े पहनें है ये जानकारी नही है.


नीशू नें परिवार को 24 घंटे का वक्त दिया है. उसनें पत्र में लिखा है कि अगर उससे कुछ नहीं हो पाया तो खुद घर वापस आजायेगी. वरना उसे माफ कर देना.


हालाँकि ये साफ़ नहीं हो पाया कि आखिर नीशू नें ऐसा क्यों किया, ऐसी कौन सी वजह थी जिसके लिए निशा ने घर छोड़ दिया. लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि नीशू अपनें साथ उस 3 साल की दूध पीती मासूम को भी ले गयी जो कि मां के बिना एक घंटे भी नहीं रह सकती. 


दरसल शांती नगर की रहने वाली नीतू तिवारी पेशे से एक अध्यापिका है. उनके साथ उनकी भतीजी नीशू भी रहती थी, नीशू वैसे तो बाँदा की रहनें वाली थी, लेकिन पिछले तीन महीने से ''नीशू'' नीतू के साथ राह ही राह रही थी.


निओ टाइम्स से बात चित करते हुए नीतू कहती है 'नीशू दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी , पहले हमें लगा कि यही कही आस-पास होगी लेकिन जब कई घंटों तक नीशू और मान्या घर नहीं आये तो हमनें उसे खोजना सुरू किया अब शाम हो चुकी है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला. 


नीशू मेरी तीन साल की बेटी भी अपने साथ ले गई. जो मेरे बिना एक घंटे भी नहीं रह सकती है. नीतू आगे कहती "अभी तक मुझे ये जानकारी नहीं है कि आखिर नीशू मेरी बेटी मान्या को अपनें साथ लेकर कहां गई है। उसनें ऐसा क्यों किया, क्यों ओ मेरी तीन साल की बेटी अपने साथ ले गई है ?  मुझे कुछ नहीं पता ? लेकिन इतना जरूर है कि नीशू बेहद ही सरल स्वभाव की थी।


फिलहाल पुलिस नीशू की तलाश बड़ी तेजी से कर रही है लेकिन पुलिस के सामनें सबसे बड़ी चुनौती है, की ओ 24 घन्टों में नीशू को खोज निकले क्योकि नीशू नें सिर्फ 24 घंटो का वक्त दिया, क्या पुलिस 24 घंटों में उसे खोज पाएगी। 

×
Latest Updates Update