अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रन्ट पर पहले वीडियो बना कर अपने पति से प्यार का इजहार और फिर नदी में कूदकर जान देने वाली आयशा तो आपको याद ही होगी...आयशा का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
वीडियो के वायरल होने बास से सोशल मीडिया पर आयशा के लिए इंसाफ की आवाज और आयशा के पति आरिफ को फांसी की सजा की मांग उठने लगी....आयशा की मौत के बाद से पति आरिफ फरार चल रहा हैं....मंगलवार को गुजरात पुलिस ने राजस्थान से आरिफ को उसकी बहन के घर से दबोच लिया है...

आयशा का पति आरिफ अपने पिता बाबू खान के साथ राजस्थान के जालौर जिले में एक ग्रेनाइट फैक्ट्री में काम करता है... आरिफ ग्रेनाइट फैक्ट्री मे सुपरवाइजर के पद पर तैनात है. और उसके पिता कंस्ट्रक्शन कंपनी की देखरेख का काम करते हैं...परिजनों के मुताबिक, आयशा का जालौर से बचपन से ही लगाव था...शहर के राजेंद्र नगर में आयशा का ननिहाल...स्कूल की छुट्टियों में नाना-नानी से मिलने अक्सर जाया करती थी.
यहीं आयशा की मुलाकात आरिफ से हुई थी...धीरे-धीरे यह मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों को प्यार हो गया...साथ रहने के लिए दोनों ने शादी करने का सपना देखा...दोनों के परिजनों को भी इस शादी के कोई परेशानी नहीं थी...फिर इस तरह साल 2018 में आरिफ और आयशा की शादी हो जाती है....लेकिन शादी के कुछ महिने बाद ही आरिश बदलने लगता है और उसका प्यार का दिखावा खुलकर सामने आ गया...आरिफ ने आयशा से दहेज के नाम पर पैसे की डिमांड करने लगा औऱ फिर शुरू हुआ मारपीट औऱ प्रताड़ना का दौर...
आयशा के मामा के मुताबिक, शादी के साल-डेढ़ साल बाद ही सारा प्यार नफरत में बदल गया था...दोनों के बीच रोज वाद-विवाद होने लगा. आयशा का पति आरिफ अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. जिसकी वजह से आयशा उसे जालौर में छोड़कर अपने मायके अहमदाबाद में चली गई थी..
मरने से पहले आयशा ने अपने पति आरिफ से आखिरी बार फोन पर बात भी की थी लेकिन आरिफ से उसे रोकने की बजाए उसे करने की सलाह दे दी..साथ ही मरने का वीडियो भेजने के लिए कहा...आयशा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली... मरने से पहले उसने अपने पति आरिफ से किया वादा भी निभाया. उसने मरने का वीडियो उसे और उसके परिजनों को भेजा. इस वीडियो में उसने बताया कि किया कि इस मामले में आरिफ को परेशान नहीं किया जाए...
आयशा के परिजनों के मुताबिक, वह अपने पति आरिफ से बहुत ज्यादा प्यार करती थी. वह आरिफ के अलावा किसी से दूसरी शादी नहीं करना चाहती थी. आयशा के मामा के मुताबिक आयशा का बचपन से आईएएस बनने का सपना था. वह पढ़ने में काफी होनहार थी.
अंतिम वीडियो में आयशा ने भले ही यह कह दिया हो कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और उसकी सारी गलतियों को माफ करती हैं. लेकिन आयशा के पिता लियाकत अली ने कहा है कि कोई चाहे कुछ भी दे दे लेकिन वो अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार उसके हत्यारों को कभी भी माफ नहीं करेंगे. लियाकत अली ने कहा कि,,,"मेरी बेटी को दहेज के लिए इतना सताया गया कि उसे उसके ससुराल वालों ने तीन-तीन दिन तक खाना नहीं दिया...
सोशल मीडिया पर लगातार आयशा को इंसाफ की मांग की जा रही है...वहीं पति आरिफ को आयशा की मौत का जिम्मेदार मानते हुए उसे फांसी की सजा की मांग की जा रही है...आरिफ को फिलहाल गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है...लेकिन आरिफ को कानून क्या सजा देता है इस पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं...


