रात के करीब 11 बज चके थे...तभी होटल के रिसेप्शन पर रूम नंबर 211 से एक फोन आता है...फोन पर बात करने वाला शख्स कहता है उसे भूक लगी है...रिसेप्शन से फोन पर उसे कहा जाता है कि बहुत जल्द ही आपकी पसंद का खाना आप तक पहुंचेगा...धन्यवाद....
कुछ ही देर बाद होटल के रूम नंबर 211 में होटल का एक कर्मचारी या जिसे हम और आप वेटर के नाम से जानते हैं पहुचता लेकिन फिर कमरे से वापस नहीं आता...कुछ ही देर बाद रूम नंबर 211 से दर्दभरी एक आवाज़ आती है...कोई खुद को बचाने की गुहार लगता सुनाई देता है...होटल के कर्मचारी रूम नंबर 211 की तरफ दौड़ाते है...और अंदर जाने के बाद जो देखते है हर कोई सन्न राह जाता जाता....कमरे के अंदर एक पुलिस इंस्पेक्टर नशे में धुत होटल के वेटर के साथ कुकर्म कर रहा था....
यह पूरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले का है...आरोपी दरोगा महराजगंज जिले में क्राइम ब्रांच सेल में विवेचक के पद पर तैनात है...खाकी वर्दी को कलंकित करने वाले इस दरोगा का नाम है विनोद कुमार यादव.....विनोद यादव को एक VIP ड्यूटी में किये गोरखपुर भेजा गया था....गोरखपुर पहुचने के बाद विनोद यादव ने बबीना रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक किया...होटल में जाने के बाद बाद दरोगा विनोद यादव नशे में धुत था....इसके बाद होटल के वेटर के साथ कुकर्म किया....
मामले की जानकारी जैसे ही होटल के मैनेजर को लगा सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई....कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तब भी आरोपी दरोगा विनोद अर्धनग्न हालात में था.....नशे की हालत में इस दौरान स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ भी आरोपी बदतमीज़ी करता दिखा.... हालांकि सख्ती दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर कर लिया गया.....
इस घिनोनी वारदात को अंजाम देने वाला दरोगा विनोद यादव जौनपुर का रहने वाला है....फिलहाल आरोपी महराजगंज में क्राइम ब्रांच सेल में विवेचक के पद पर तैनात है....महाराजगंज जिले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी रह चुका है...सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि पहले तो पुलिस उसके बाद क्राइम सेल देखते की जिसे जिम्मेदारी दी गई है अगर वो ही ऐसी वारदातों को अंजाम देगे तो फिर इंसाफ कैसे होगा....कौन दिलाएगा न्याय.. और कौन करेगा खाकी पर यकीन.....मामले को लेकर सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने क्या कहा ये भी सुनिये.....
फिलहाल बताया जा रहा है कि... आरोपी पर कार्रवाई करते हुए तत्काल ससपेंड कर दिया गया है..इसके साथ ही कागज़ी करवाई के बाद विनोद कुमार यादव को सलाखों में बंद कर दिया गया है...आरोपी दरोगा को उसके किये की सजा मिलेगी लेकिन पुलिस पर ऐसे दाग डराने वाले है...यकीनन अगर रक्षक की भक्षक बन जाए तो समाज कैसे चलेगा.....
