-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Indeks Berita

Tag Terpopuler

मॉम-डैड, दीदी और दीपिका पादुकोण को लेकर बेंगलुरु से मुंबई लौटे रणवीर सिंह

Nov 24, 2018 | 11/24/2018 08:38:00 AM WIB Last Updated 2021-01-22T11:16:55Z
मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद लगातार सुर्ख़ियों में हैं। 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद देश लौटकर यह जोड़ी मुंबई से बेंगलुरु पहुंची थी, जहां 21 नवंबर को एक वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन हुआ। लेटेस्ट अपडेट यह है कि गुरुवार देर शाम रणवीर अपने परिवार संग मुंबई लौट आये हैं।
रणवीर सिंह और उनके परिवार की ये तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं। एक बार फिर रणवीर और दीपिका ट्रेडिशनल आउटफिट में कैमरे में कैद हुए। दीप्पिका और रणवीर की जितनी भी तस्वीरें सामने ये हैं, उनमें यह दोनों लगभग एक रंग के आउटफिट में दिखे। लगता है जैसे दोनों ने यह तय किया था कि हर मौके पर ये एक सा रंग पहनेंगे। दीपिका की स्माइल भी हर तस्वीर में देखने लायक है और रणवीर ने अपने हर एयरपोर्ट लुक के दौरान गोगल्स ज़रूर पहना हुआ था! 
 रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी एयरपोर्ट पर परिवार के साथ मौजूद थे। रणवीर को उनके पिता का सपोर्ट हमेशा से मिलता रहा है। रणवीर की शादी से उनके पापा बेहद खुश हैं और उनकी जितनी भी तस्वीरें अभी तक सामने आई हैं, उनमें उनकी ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है।

इस मौके पर रणवीर की मॉम अंजु भवनानी भी नज़र आयीं। आप देख सक ते हैं बेटे की शादी के बाद रणवीर की मॉम भी काफी खुश लग रही हैं! इस ब्लैक आउटफिट में वो काफी जंच रही हैं।


मॉम और डैड के अलावा रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। एक बार उन्होंने मजाकिया लहजे में ये कहा भी था कि मेरी दो मां हैं। उन्होंने अपनी मां अंजु भवनानी को अपनी बड़ी मम्मी और दीदी रितिका को लिटिल मॉम कहा था। इस मौके पर उनकी दीदी रितिका भी कैमरे में कैद हुईं। वो भी बेहद हैप्पी मूड में नज़र आ रही हैं।
×
Berita Terbaru Update