क्या पश्चिम बंगाल में 'मोदी मैजिक' से बड़ा अब 'योगी फैक्टर' हो गया है? क्या पश्चिम बंगाल की राजनीति का 'पावर सेंटर' बदल रहा है? एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी का 'विकासवाद', दूसरी तरफ अमित शाह की 'रणनीति', लेकिन इन सबके बीच बंगाल में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.. वो नाम है योगी आदित्यनाथ का !! पहली बार बंगाल की गलियों में मोदी-शाह से ज्यादा योगी की डिमांड हो रही है ! आखिर ममता के गढ़ में ऐसा क्या हुआ कि 'बुलडोजर बाबा' की एंट्री की दुआएं मांगी जा रही हैं? आखिर क्यों बंगाल का वोटर अब 'सॉफ्ट पावर' नहीं, बल्कि ' योगी जैसा फायर ब्रांड लीडर चाहता है ? चलिए समझते है दो मिनिट की रिपोर्ट में ??
लेकिन योगी फैक्टर को समझने से पहले बंगाल की उस पॉलिटिक्स को समझना होगा. जिसे बीजेपी आजादी के बाद से आज तक नहीं बदल पाई। बंगाल की पॉलिटिक्स हमेशा से 'Appeasement' यानी तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है। पश्चिम बंगाल. में 1947 से 1977 तक कांग्रेस ने राज किया .1977-2011 तक पूरे 34 साल लेफ्ट का कब्ज़ा रहा . और 2011 के बाद से बंगाल में ममता बनर्जी की हुकूमत कायम है...सबने एक खास 'Vote Bank' को खुश करने के लिए तुष्टीकरण का सहारा लिया।
2011 में ममता बनर्जी ने लेफ्ट को तो उखाड़ फेंका, लेकिन इस 'Appeasement Politics' को और भी ज्यादा आक्रामक बना दिया। आज बंगाल में सिचुएशन ये है कि एक खास वर्ग को खुश रखने के चक्कर में दूसरे पक्ष की आवाज़ को दबा दिया जाता है। आज बीजेपी किसी नेता से नहीं, बल्कि उस 'जमीनी सिस्टम' से लड़ रही है जहाँ विपक्षी कार्यकर्ता के लिए साँस लेना भी मुश्किल है।
बीजेपी ने 2021 में 3 से 77 सीटों तक का सफर तय कर एक बड़ी लकीर तो खींच दी, लेकिन दिल्ली की 'Soft Diplomacy' और विकास की बातें इस तुष्टीकरण की मज़बूत दीवार को नहीं गिरा पाईं। हालत ये है की 70% हिंदू आबादी वाले इस राज्य में हिंदुत्व का एजेंडा सत्ता की दहलीज पर आकर हर बार दम तोड़ देता है। और यही से एंट्री होती हिन्दुव के फायर बरांड नेता योगी आदिय्नाथ की ! .... वही योगी आदित्यनाथ... जिनके नाम से यूपी में बड़े-बड़े माफियाओं और गुंडों के पसीने छूट जाते हैं! जिनके राज में अपराधी या तो जेल की सलाखों के पीछे होते हैं या फिर गले में तख्ती लटकाकर सरेंडर करने को मजबूर हो जाते हैं।.....
बंगाल का वोटर अब यह महसूस करने लगा है कि दिल्ली की 'सॉफ्ट डिप्लोमेसी' और 'विकास की बातें' टीएमसी के जमीनी 'खेला' का जवाब नहीं हो सकतीं। संदेशखाली जैसी घटनाओं ने बंगाल के भीतर एक ऐसी आग लगा दी है, जहाँ अब लोग 'भाषण' नहीं, बल्कि 'हिसाब' चाहते हैं। यही वजह है कि आज रैलियों में मोदी के 'विजन' से ज्यादा योगी के 'कड़े तेवरों' की मांग हो रही है। यह महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि बंगाल की बदलती राजनीति का एक बहुत बड़ा संकेत है।"
यह शायद पहली बार है जब किसी राज्य में पीएम मोदी से भी ज्यादा डिमांड मुख्यमंत्री योगी अदिय्नाथ की हो रही है ......
पश्चिम बंगाल के पिछले कुछ चुनावों का डेटा देखें, तो एक पैटर्न दिखाई देता है। की बीजेपी की स्थानीय कमेटियों और जिला अध्यक्षों की तरफ से आलाकमान को भेजी गई लिस्ट में एक नाम सबसे कॉमन रहता है—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का..योगी आदित्यनाथ की डिमांड दरअसल उस 'भरोसे' की डिमांड है, जो कार्यकर्ता को ये यकीन दिलाती है कि मुसीबत में उनका नेतृत्व उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। उन्हें लगता है कि टीएमसी के 'सिंडिकेट' को सिर्फ योगी का 'बुलडोजर मॉडल' ही ध्वस्त कर सकता है।
तो क्या बंगाल में मोदी मैजिक कमजोर पड़ रहा है .. क्या बीजेपी में लीडर्स की कमी है- जवाब है—नहीं। न तो मोदी का मैजिक कम हुआ है और ना ही बीजेपी में लीडर्स की कमी है। कमी है तो उस 'ऑन-ग्राउंड प्रोटेक्शन' (On-ground Protection) की, जिसकी तलाश बंगाल का वो हर कार्यकर्ता कर रहा है जो चुनाव खत्म होने के बाद खुद को अकेला पाता है। तो क्या 2026 के चुनावों में योगी आदित्यनाथ ही बंगाल की किस्मत बदलेंगे? क्या बीजेपी का 79 साल का इंतज़ार 2026 में खत्म होगा? क्या बंगाल 'पहचान की राजनीति' को छोड़कर योगी के 'हार्ड एक्शन' के नैरेटिव को चुनेगा? आपको क्या लगता है—क्या बंगाल की कमान अब योगी जैसे किसी लीडर के पास होनी चाहिए?
बंगाल की राजनीति हमेशा से 'खेला' और 'हिंसा' के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

