-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

अतहर खान ने लिया टीना डाबी से बदला? प्यार, शादी और तलाक की पूरी कहानी

Thursday, August 12, 2021 | Thursday, August 12, 2021 WIB

 UPSC 2015 की परीक्षा में टॉप करने के बाद टीना टाबी (tina dabi) की हर तरफ चर्चा हो रही थी. इधर एक दूसरा नव जवान लड़का कश्मीर में इस बात को लेकर परेशान था की काश कुछ नंबर उसके और आ जाते तो टॉपर बन  जाता. ये लड़का कोई और नहीं बल्की UPSC 2015 की परीक्षा में ही दूसरा स्थान पाने वाले अतहर खान थे.  



टीना और अतहर की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. आईएएस ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे. भले ही UPSC की दौड़ में अतहर टीना से पीछे रह गए हों लेकिन उन्होंने उनके दिल में अपने लिए जगह बना ली थी. कश्मीर के रहने अतहर और दिल्ली की टीना मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे, मसूरी वैसे भी प्यार और इश्क के लिए जानी जाती है. 


शायद इसका असर इस जोड़े पर भी हुआ. अतहर खान को पहले से ही टीना डाबी से मिलने की बेचैनी थी. और होती भी क्यों ना..अतहर को दूसरे नंबर  पर लाने वाली टीना ही थी. ट्रेनिंग के दौरान ही अतहर खान की पहली बार टीना टाबी से मुलाकात हुई. ये मुलाकात बढ़ती गई और दोनों में प्यार हो गया. खबर बाहर आई तो दोनों की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. 



मार्च 2018 में घरवालों की रजामंदी से टीना और अतहर ने कोर्ट मैरिज किया और फिर दिल्ली में धूमधाम से रिसेप्शन दिया. कई राजनेता और बड़े अधिकारी भी इस शादी में शामिल हुए और आशीर्वाद दिया...उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी शामिल इन दोनों की शादी  में शामिल हुईं थी. 


लेकिन इधर इस शादी को हिंदू महासभा जैसे संगठन लव जिहाद की साजिश बता रहे थे. सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल किया जा रहा है...  लेकिन इस सब से बेपरवाह टीना डाबी  ने अपनी  जिंदगी की नई शुरूआत  अतहर खान  के साथ करने का फैसला लिया. 



शादी के बाद ये प्रेमी जोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहता था...अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते थे. लेकिन हर किसी तो तब झटका लगा जब इस जोड़े ने शादी के डेढ़ साल बाद यानि की नवंबर 2020 में ये बताकर सबको चौंका दिया कि दोनों अलग हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिर बहस छिड़ गई.  तलाक की अर्जी से कुछ समय पहले टीना ने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने नाम से खान सरनेम हटा दिया. इसके  बाद अतहर ने भी टीना को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. 



अतहर और टीना, दोनों ही राजस्थान कैडर के अफसर हैं. टीना फिलहाल जयपुर में फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर हैं और अतहर अभी डेप्युटेशन पर जम्मू-कश्मीर में तैनात है. टीना और अतहर ने जयपुर की फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी. इस कोर्ट ने अब इन दोनों की तलाक वाली अर्जी को स्वीकार कर लिया है..इसी के साथ ही दोनों के प्यार का अंत भी हो गया...



तलाक होने के बाद टीना  टाबी को फिर से सोळल मी़डिया में ट्रोल किया गया. तलाक होने के बाद टीना ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आप जो भी कर लें लोग आपके बारे में बात करेंगे ही. टीना ने आगे लिखा है कि अच्छा होगा कि आप वो करें जिससे आपको खुशी मिले और आप अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सकें. 


जिस प्रेम कहानी की प्रेमी मिसालें देने  लगे थे..सिर्फ डेढ़ साल में ही खत्म हो गई. क्या कोई प्रेम कहानी इतनी कमजोर हो सकती है. कहीं ऐसा तो नहीं की अतहर खान ने यूपीएससी परीक्षी में टीना से हारने की वजह से प्यार का नाटक करके बदला लिया, भले ही दोनों ने इस शादी को अपसी रजामंदी से खत्म कर दिया हो लेकिन...आपके नजरिए से इस प्यार शादी और तलाक वाली कहानी पर क्या  कहना है..अपनी प्रतिक्रिया कॉमेंट बाक्स में जरूर दें.

×
Latest Updates Update