एक दिन मेरे दोस्त ने मुझसे कहा कि, जानते हो एक ऐसी भी जगह है जहां पुरूषों के कच्छे महिला सैनिक पहनती है..मुझे याकिन नहीं हुआ...सच कहूं आज के जमाने में इसे हजम करना मेरे लिए काफी परेशान करने वाला था...देखिए सीधी सी बात है...महिला और पुरूषों को जितना अलग भगवान ने बनाया है..उसी के हिसाब से उनकी जिंदगी जीने का तरीका भी काफी अलग होता है...लेकिन, पुरूषों के कच्छे महिला सैनिक पहननती है..वो भी सरकार की तरफ से ऐसा किया जाता है...लेकिन क्यों...यह जानना हमारे लिए भी काफी चौंकाने वाला था...और इस बात पर पूरी 100 प्रतिशत की सच्चाई थी...
इस अजीबी-गरीब देश का नाम
है स्विट्जरलैंड.......स्विटजरलैंड की सेना में एक बेहद हैरान करने वाली व्यवस्था अब तक चलती आई है. स्विस आर्मी की
मौजूदा व्यवस्था के हिसाब से पुरूषों के साथ ही यहां महिलाओं को भी जेंट्स अंडरवियर ही पहनने पड़ते
थे. हालांकि अब ये व्यवस्था बदलने जा रही है...अभी तक यहां की सेना में महिलाओं की भागीदारी सिर्फ 1 प्रतिशत है...
लेकिन यहां महिलाओं को
पुरूषों के अंडरवियर क्यों पहनाए जाते हैं इसे लेकर स्विस आर्मी
के प्रवक्ता काज गनर सिएवर्ट ने एक न्यूज चैनल को
बताया कि... मिलिट्री द्वारा उपलब्ध होने वाले कपड़े और कुछ
चीजें पूरी तरह से बीते दौर की बात हो चुकी हैं अब....उन्होंने कहा कि ये आउटडेटेड हैं और हमें मॉर्डन दौर के हिसाब से बदलाव की
जरूरत है... उन्होंने कहा
कि इससे पहले आर्मी की यूनिफॉर्म और उपकरण महिला सैनिकों की सुविधाओं के हिसाब से
नहीं होते थे और हमने इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं....
सिएवर्ट ने कहा कि महिलाओं के लिए गर्मियों में
शॉर्ट अंडरवियर और सर्दियों के लिए लॉन्ग अंडरवियर की व्यवस्था की जाएगी.... इसके अलावा कॉम्बेट क्लोदिंग, प्रोटेक्टिव वेस्ट
और बैकपेक को भी बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं... उन्होंने कहा कि हमारा पूरा फोकस फिट और फंक्शनल
यूनिफॉर्म पर होगा...
स्विट्जरलैंड की रक्षा मंत्री वायोला
एमहर्ड ने भी इस कदम का स्वागत किया है.... वही स्विस नेशनल काउंसिल की सदस्य मेरिएन बाइंडर
ने कहा है कि इस कदम से महिलाएं सेना को जॉइन करने के लिए प्रोत्साहित होंगी.
स्विस इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, स्विस आर्मी यूनिफॉर्म 80
के दशक से चलती आ रही थी….उन्होंने कहा महिलाओं को तभी पुरूषों की पहली बार अंडरवियर पहनाई गई थी..उससे
बाद से कोई बदलाव नहीं और यह अभी तक चला आ रहा था...
स्विटजरलैंड की रक्षा
मंत्री वायोल ने आगे कहा कि..अगले महीने नई योजना का ट्रायल शुरू होने जा रहा है....उसके बाद से सेना में बहुत कुछ बदलने वाला है... आपको बतादें कि स्विस आर्मी में महिलाओं की भागीदारी महज 1 प्रतिशत ही है.
हालांकि आर्मी में महिलाओं को पुरुषों की तरह ही सभी काम करने होते हैं. स्विस
आर्मी के डिफेंस चीफ को उम्मीद है कि इस फैसले के बाद साल 2030 तक स्विस आर्मी में
महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 10 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी.


