नई दिल्ली. मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हर्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी लड़ रहे थे. इससे पहले रोहित की मां भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी. कुछ दिन से रोहित ही हालत ज्यादा खराब थी और वो वेंटिलेटर पर थे.
रोहित फिलहाल आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे. इससे पहले
वह लंबे समय तक जी न्यूज का हिस्सा थे. जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने
रोहित सरदाना के निधन की खबर ट्वीट की.
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सारदेसाई ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन की खबर दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया.
उन्हें आज सुबह हार्ट अटैक आया था. उनके परिवार के प्रति संवेदनाए. रोहित सरदाना रोज शाम को आजतक के मशहूर शो दंगल की एंकरिंग करते थे. साल 2018 में ही उन्हें को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था.

