उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई. जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक यूपी में कुल 4 चरणों में मतदान होंगे. 15 अप्रैल 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा . वहीं 2 मई को वोटों को गिनती होगी. यूपी सरकार नें गुरुवार को आपत्तियां निस्तारित कर फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी है.
निओ टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण की शुरुवात 3 अप्रैल की नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा. साथ ही तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा. वहीं चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा.
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 : पहला चरण
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव का 15 अप्रैल को पहले चरण से होगा पहले चरण में 18 जिले शामिल है - जिनमें सहारनपुर, गाजियाबाद, गाजियाबाद रामपुर,हाथरस, आगरा, बरेली, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या बस्ती संतकबीरनगर गोरखपुर जौनपुर और भदोही में मतदान होगा.
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 : दूसरा चरण
दूसरे चरण की शुरुवात 19 अप्रैल के नामकंन से शुरू होगी जिसमें 20 जिले शामिल है - बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, अमरोहा, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा,प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर,महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़ में मतदान होगा.
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 : तीसरा चरण
26 अप्रैल को तीसरे चरण में 20 जिले शामिल किए गए है जिनमें - शामली, सिद्धार्थनगर,मेरठ, मुरादाबाद,चंदौली, पीलीभीत, बलिया,कासगंज,, फतेहपुर, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर उन्नाव, फिरोजाबाद, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, देवरिया, मिर्जापुर, में मतदान होगा.
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021:चौथा चरण
29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए होनें वाले मतदान में 17 जिले - बांदा, बुलंदशहर, अंबेडकर नगर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, कौशांबी, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ शामिल है .
26 मार्च को SC में सुनवाई
यूपी सरकार नें भले ही अधिसूचना जारी करदी हो मगर पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट 26 मार्च को यानी आज सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले में आज अपना फैसला सुनयेगी . ऐसे में पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं के निस्तारण पर सभी की निगाहें अभी सुप्रीम कोर्ट के आज आने वाले फैसले पर टिकी हैं.
इसके अलावा मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी भी दाखिल की है. इस अर्जी में कहा गया है कि कोर्ट इस याचिका पर कोई भी निर्णय करने से पहले एक बार उनका पक्ष भी जरूर सुने. कैविएट याचिका में प्रदेश सरकार की ओर से कहा गया है कि जब पंचायत चुनाव को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा तब कोर्ट में सरकार का भी पक्ष सुना जाए.


