-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

सामने आया आयशा का सुसाइड लेटर।।। लिखा, तुम्हारी आंखों पर मैं फिदा थी लेकिन...

Monday, March 8, 2021 | Monday, March 08, 2021 WIB

पिछले दिनों अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली आयशा का वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी...लोग सोशल मीडिया के जरिए आयशा के लिए इंसाफ की मांग करने लगे थे. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई थी और राजस्थान के पाली से आयशा के पति आरिफ को गिरफ्तार किया गया था...आयशा आत्महत्या मामले में आयशा के पिता और उनके वकील ने कोर्ट में अब वो लेटर पेश किया है जिसे आत्महत्या से पहले आयशा ने अपने पति के आरिफ के नाम लिखा था. 



लेटर में आयशा ने आरिफ के जरिए खुद पर किए गए जुल्मों के बारे में भी लिखा है. आयशा ने लिखा कि तुमने मुझे 4 दिन के लिए कमरे में बंद कर दिया था, न खाना दिया था न पानी दिया था और मैं उस वक्त गर्भवती थी. तब भी तुम नहीं आए मेरी मदद के लिए और जब आए तब मुझे खूब पीटा था जिसकी वजह से मेरा लिटिल आरू आसिफ मर गया, अब मैं उसके पास जा रही हूं. 


आयशा आगे लिखती है कि मैंने कभी तुम्हें धोखा नहीं दिया है तुमने हंसती खेलती दो जिंदगियों को उजाड़ दिया है. आई लव यू कुकू, मैं गलत नहीं थी बल्कि तुम्हारा स्वभाव ही गलत था. तुम्हारी आंखों पर मैं फिदा थी, लेकिन क्यों यह मैं अगले जन्म में ही बता पाऊंगी. इतना लिखने के बाद आयशा लिखती है लव यू, तुम्मारी पत्नी आयशा आरिफ... 


तीन साल पहले जब आयशा की शादी हुई थी, तो आयशा के पिता ने एक घर भी बेच दिया था ताकि बेटी की शादी धूमधाम से हो सके. लेकिन आयशा के शौहर आरिफ का मन फिर भी नहीं भरा. वो लगातार दहेज की मांग करता रहा था.


आरिफ ने आयशा से शादी जरूर की थी. लेकिन उसका राजस्थान की ही एक और लड़की से अफेयर था. वो आयशा के सामने ही अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था. और जो पैसे वो आयशा के घरवालों से दहेज के नाम पर लेता था, वो अपनी इसी प्रेमिका पर लुटाता था. इसी वजह से आयशा डिप्रेशन में थी. मगर उसकी ज़िंदगी की उम्मीद तब टूट गई, जब पेट में ही आयशा के बच्चे की मौत हो गई.


सिर्फ आरिफ ही नहीं आयशा के ससुरालवालों को भी उसके मरने का रत्ती बराबर अफसोस नहीं था. जबकि दोनों परिवारों की रिश्तेदारी आयशा और आरिफ की शादी से पहले भी थी.यह पूरा मामला तब चर्चा में आया था जब बीती 25 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में आयशा ने साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उसने कहा कि जितनी भी जिंदगी मिली, सुकून है. अब वह खुदा से मिलना चाहती है....

×
Latest Updates Update