-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

क्या भारत में पोर्न- देखना जुर्म है, भारत में इसके लिए क़ानून क्या है

Thursday, March 25, 2021 | Thursday, March 25, 2021 WIB

क्या भारत में पोर्न- देखना जुर्म है, भारत में इसके लिए क़ानून क्या है  भारत में पोर्नो देखने वाले करोड़ों लोग हैं।आप कहीं भी, कभी भी ऐसे वीडियो देख लीजिये और किसी को पता भी नहीं चलेगा। नहीं,  अगर आप ऐसा सोचते है आप धोखे में है.  

मध्य प्रदेश ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी के 6 कर्मचारियों में से 5 कर्मचारियों की सेवाए इसलिए समाप्त कर दी गई हैं  क्योकि  इन्होने एक महीने में  1256 मिनट  यानी की 20 घंटे पोर्न वीडियो यूनिवर्सिटी में देखे! 

 

यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारि काम करते है  इन्होने  एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया और आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा . इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं. 


भारत में सिर्फ युवा ही नहीं, हर उम्र के व्यक्ति का यही  प्रश्न होता है कि क्या पोर्न देखना कानूनी है या नहीं है? और इस प्रश्न के पीछे सिर्फ एक ही कारण है – हर उम्र के लोग पोर्न देखते  तो है, पर उसे यह नहीं पता होता है कि भारत में पोर्न देखना कानूनी है या नहीं?


इस प्रश्न का उत्तर सीधा सा है – भारत में पोर्न देखना गैर कानूनी नहीं है | जब तक जो आप देख रहे है वो चाइल्ड पोर्नोग्राफी नहीं है | चाइल्ड पोर्नोग्राफी की अमेरिका और इंग्लैंड जैसे देशो में भी कड़ी निंदा करी जाती है | दुनिया के अधिकांश देशो में चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना दण्डनीय अपराध है |


किसी को जबरदस्ती पोर्न दिखाना भी दण्डनीय अपराध है | अगर आप किसी भी दुसरे व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध पोर्न दिखाते है तो आपको 7 साल तक का कारावास हो सकता है | अगर हम “जबरदस्ती दिखाना” शब्दों के विस्तार की बात करे तो इसके अंतर्गत कानूनी शब्द जैसे प्रकाशित करना, संचारित करना, ब्रॉडकास्ट करना, भी आते है |


इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप किसी भी दुसरे व्यक्ति को किसी भी रूप में कोई भी ऐसी फोटो या विडियो भेजते है जिसमे स्पष्ट रूप से वयस्क विषय वस्तु दर्शायी गयी है, तब आपकी यह क्रिया अपराध की श्रेणी में आएगी और आपको 7 साल की सज़ा हो सकती है | 



एक और सवाल की क्या भारत सेक्स-कहानियाँ कानूनी है ? भारतीय कानून के अनुसार अगर ऐसा कोई लेख है जो सेक्स से सम्बंधित है और वह लेख जन सामान्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रकाशित किया गया है, तो ऐसा लेख कानूनी है | इसके अलावा हर तरह के लेख को पोर्नोग्राफी की परिभाषा के अंतर्गत ही माना जायेगा | जिन्हे  प्रकाशित करना  या वितरित करना तो गैर कानूनी है ही , साथ उन्हें पढना गैर कानूनी नहीं है |


हाल के कुछ सालो में पोर्नहब द्वारा जारी एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह खुलाया किया गया था  कि पोर्न देखने के मामले में भारत विश्व में चौथे पायदान पर खड़ा है, जिसमें महिलाओं की 30 फीसदी भागीदारी है. पर चौंकाने वाली बात यह है कि पोर्न देखने के मामले में भारत भले ही चौथे स्थान पर है, पर भारतीय महिलाएं पहले पायदान पर हैं. पोर्नहब द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो भारत के युवा कम उम्र से ही पोर्न देखना शुरू कर देते हैं


ऐसा माना जाता है कि भारत में  पोर्न देखने के लिए 50 फीसदी लोग अपनें स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. जो कंपनियां आपकी ऑनलाइन हरकतों और आदतों पर नज़र रखती हैं वो इस बात पर भी ध्यान रखती हैं कि आप पोर्न देख रहे हैं या नहीं.  



                            


एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्न वेबसाइट देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे. इन कर्मचारियों ने पोर्न देखने के लिए यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज किया . जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं. जिन आठ यूजर आईडी से पोर्न वीडियो देखे गए हैं, उनमें से दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वे रिटायर होने वाले हैं. 


 


कुछ कर्मचारियों ने अपना पक्ष भी रखा है कि ओ  वेबसाइट सर्च कर रहे थे और अचानक से पोर्न साइट अपने आप खुल रहा था. फिलहाल इस मामले में लेकिन क्या यह मुमकिन है की अचानक खुले वेबसाइट 20 घंटे बिताए जाए  फिलहाल बुधवार को जीवाजी यूनिवर्सिटी ने  5 कर्मचारियों की सेवाए इसलिए समाप्त कर दी गई हैं उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं

 

इस खुलासे के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी की साख पर सवाल खड़ा हो गया.  सस्पेंड किये गए  कर्मचारी यूनिवर्सिटी में मुंह छुपाते फिर रहे थे. बता दें कि ग्वालियर में ही करीब दो साल पहले भी  ऐसा ही एक और मामला आया था जब ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा पोर्न देखने का मामला सामने आया था. उस समय भी खूब हंगामा मचा था. 

 


उस समय अधिकारियों के दफ्तर में पोर्न देखने का खुलासा तब हुआ जब सभागार में विभागीय बैठक के दौरान बीच में ही लोकसेवा प्रबंधक, एनआईसी प्रभारी और कार्यालय अधीक्षक को विभागों के कंप्यूटरों की जांच करने के लिए भेजा गया. 


पिछले साल आई  एक रिपोर्ट में बतायागया था  कि भारत में पोर्न देखने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पोर्न देखने वाले लोगों में करीब 30 फीसदी महिलाएं होती हैं.  शेष बचे पुरष होते है सर्वे के अनुसार ब्राज़ील और अर्जेंटीना के बाद भारत में सबसे अधिक महिलाएँ पोर्न देखती हैं.


ऐसा माना जाता है कि भारत में  पोर्न देखने के लिए 50 फीसदी लोग अपनें स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. जो कंपनियां आपकी ऑनलाइन हरकतों और आदतों पर नज़र रखती हैं वो इस बात पर भी ध्यान रखती हैं कि आप पोर्न देख रहे हैं या नहीं.  


 

 

×
Latest Updates Update