फतेहपुर - फतेहपुर से करीब 35 कीलोमीटर दूर और थाना गाज़ीपुर से करीब 10 कीलोमीटर दूर, भोलापुर और सरवल के बीच सरकारी ट्यूबेल के पास दोपहर करीब 12:00 बजे एक लड़की का शव सरसों के खेत मे मिलनें से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी !! लोग यह समझ नहीं पा रहे थे. कि आखिर किसने लड़की की हत्या की और उसे सरसों के खेत मे फेका दिया ।
(ग्रमीणों के मुताबिक) यह घटना कब की है यह हमें नहीं पता लेकिन इसकी जानकारी दोपहर बाद हुई जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी.
ग्रामिल राजेश कहते है "लड़की की उम्र करीब 20 से बाईस साल होगी लड़की का सर काट दिया गया था उसके आसपास ख़ून अभी भी पड़ा हुआ है ।।
दिनेश कहते है "जिसनें भी लड़की की हत्या की है ओ बेहद ही शातिर किस्म का कातिल था. क्योकि पहचान पता ना चले इसलिए उसने लड़की का गला काट दिया.
जिस तरह से लड़की शव की हालत हो चुकी थी. उससे यह कह जा सकता है कि घटना शायद कई दिन पुरानी हो सकती है.
हालाँकि अभी यह साफ नहीं हुआ कि कैसे लड़की यहां तक पहुँची, और किसने लड़की की हत्या की, फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी है और यह पता लगानें की कोशिश में है कि असल वजह क्या है ?
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ DM अपूर्वा दुबे भी मौके पर पहुँची फिलहाल इस बात की पुस्टि नाही हो सकी की हत्या की असल वजह क्या थी' किसने आखिर लड़की की हत्या की !!
लेकिन जिस तरह से लड़की की हत्या की गई उससे यही लगता है, जैसे लड़की की हत्या कई दिनों पहले की गई है !!
फिलहाल मौके DM अपूर्वा दुबे सहित तामाम आला अधिकारी हत्या की वजह की जांच कर रहे है ,और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे कि मौत की असल वजह क्या हो सकती है !!

