-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

दबंगों ने पुलिस की मिलीभगत से किसान का ढहाया मकान, किसान यूनियन ने शुरू किया प्रदर्शन

Monday, October 14, 2019 | Monday, October 14, 2019 WIB
 किसान परिवार का मकान तोड़ने से नाराज किसान यूनियन ने पुलिस चौकी पर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी।
                                 प्रदर्शनकारी
फतेहपुर: जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में दबंगो द्वारा किसान का मकान ढहाए जाने से नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

 बतादें, कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चौकी में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर दिया। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण दबंगो ने चौकी में सुलह होने के बावजूद एक गरीब किसान का घर गिराया गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर किसान को पुलिस द्वारा इंसाफ नहीं मिलता है तो इसके लिए आर पार की लड़ाई करेंगे। किसान को अगर इंसाफ नहीं मिलता तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
×
Latest Updates Update