-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

मरने से पहले उत्कर्ष ने दीवार पर क्यों लिखा था 'ह्यूमन बीइंग्स-इंसान किन्नर'

Monday, October 7, 2019 | Monday, October 07, 2019 WIB
फतेहपुर। उत्कर्ष क्राइम पेट्रोल सीरियल देखने का शौकीन था। परिवार के लोग उसकी कभी-कभी हंसी भी कर देते थे। परिजनों ने बताया कि एक हफ्ते पहले किसी दवा का ओवरडोज खाकर जान देने का प्रयास भी कर चुका था। 
                                कॉन्सेप्ट इमेज।
प्रिंसिपल के बेटे उत्कर्ष ने आत्महत्या के पहले दीवार पर अजीब चीज कई बार लिखी है। उसे सुलझाने की कोशिश पुलिस कर रही है। दीवार पर उत्कर्ष ने कई बार लिखा था कि ह्यूमन बीइंग्स इंसान किन्नर। हर लिखावट में ह्यूमन बीइंग्स ऊपर और इंसान किन्नर नीचे लिखा गया। इस अजीब वाक्य की डि-कोडिंग पुलिस को भी आसान नहीं लगी। इन शब्दों से उत्कर्ष का रिश्ता मानकर पुलिस ने अंगों की छानबीन की। प्रथम दृष्टया दोष नहीं पाया गया।  सीओ सदर कपिल देव मिश्र का कहना है कि उत्कर्ष का यह लेख उसकी खुदकुशी से संबंधित है या नहीं, इस बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। 

उत्कर्ष उर्फ भरत ने महर्षि विद्या मंदिर से इंटर की पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद ग्रेजुएशन और सीटीआई से तकनीकी शिक्षा भी प्राप्त कर चुका था। परिवार में उत्कर्ष के बाबा वरिष्ठ अधिवक्ता कुशलपाल सिंह व दादी भी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक इस बार के नवरात्र में भी नहीं निकला था जबकि बीते सालों में दुर्गा पंडाल में आता-जाता दिख जाता था। 

उत्कर्ष की मां ने बताया कि बेटे से बिंदकी पहुंचने पर फोन पर बात की थी। बेटे को खाना चाची के पास जाकर खाने के लिए कहा था।  उत्कर्ष के पास छोटा की-पैड वाला फोन था। उससे ही बातचीत करता था। वह एंड्रायड मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करता था।
×
Latest Updates Update