-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

गगनयान: तीन भारतीय अंतरिक्ष में 7 दिन रहेंगे, 10 हजार करोड़ बजट

Saturday, December 29, 2018 | Saturday, December 29, 2018 WIB

                                   कांसेप्ट इमेज.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को गगनयान परियोजना को मंजूरी मिली है. तीन सदस्यीय दल को कम से कम सात दिनों के लिये अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इसरो के मिशन गगनयान के लिए 10 हजार करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है. इस मिशन के तहत 3 भारतीय अंतरिक्ष में सात दिन गुजारेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में गगनयान परियोजना की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 2022 तक अमल में लाया जाएगा. 

इसरो के मिशन की जानकारी देते हुए बताया गया है कि अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए बजट में वृद्धि की गई. एक अन्य सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम में पिछले कुछ वर्षों के दौरान अत्यधिक सफल और वाणिज्यिक मिशनों के कारण अभूतपूर्व वृद्धि हुयी है. उन्होंने कहा कि इसरो के पास बड़ी संख्या में स्वीकृत मिशन हैं जो उद्योग के लिए भी एक बड़ा अवसर दर्शाते हैं.

×
Latest Updates Update