जिस लॉरेंस बिश्नोई के नाम से... भारत ही नहीं, दुनिया की बड़ी-बड़ी खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो जाती हैं...? जिसके गैंग की परछाई सरहदों को लांघकर अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट तक फैली हुई है.. जिसका नाम इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क की चर्चाओं में बार-बार सामने आता है...वो लॉरेंस बिश्नोई... अब सीधे अमेरिका के निशाने पर है...... "पिछले 48 घंटों में यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने जो आधिकारिक बयान दिया... उसने भारत और अमेरिका के बीच एक नई कानूनी बहस छेड़ दी है।"
तो अब सवाल ये है — की क्या भारत की सबसे हाई-प्रोफाइल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका अपने देश ले जा सकता है? और क्या भारत इसकी इजाजत अमेरिका को देगा ? और सबसे बड़ा सवाल... आखिर अमेरिका को भारत की जेल में बंद एक गैंगस्टर की इतनी जरूरत क्यों पड़ गई? क्या उसके पास ऐसे सबूत हैं... जो भारत के पास नहीं हैं? क्या यह सिर्फ हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस है... या फिर इसके पीछे इंटरनेशनल क्राइम, खालिस्तान नेटवर्क और कई देशों की इंटेलिजेंस एजेंसियों से जुड़ी कहीं बड़ी कहानी छिपी हुई है? ......
आज इस वीडियो में हम सिर्फ खबर नहीं बताएंगे... बल्कि यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के आधिकारिक दस्तावेज़, भारत-अमेरिका एक्सट्राडिशन ट्रीटी, भारतीय कानून और इस पूरे इंटरनेशनल केस की परत-दर-परत जांच करेंगे। क्योंकि ये कहानी सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई की नहीं है... बल्कि ये कहानी है कानून, कूटनीति, इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और उस साए की... जिसे दुनिया 'अननोन गनमैन' के नाम से जानती है।
कहानी की शुरुआत होती है... 7 जुलाई 2026 से। जब यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने एक ऐसी चार्जशीट फाइल की... जिसने सिर्फ अमेरिका या कनाडा ही नहीं... बल्कि भारत की राजनीति, सुरक्षा एजेंसियों और विदेश नीति तक में हलचल मचा दी। इस ऑपरेशन का नाम था... ऑपरेशन हार्डबॉल। एक ऐसा इंटरनेशनल ऑपरेशन... जिसमें अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कई लॉ-एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मिलकर तीन बड़े भारतीय क्रिमिनल सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई की।
इस चार्जशीट में 37 लोगों पर आरोप लगाए गए... 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया...जांच एजेंसियों का दावा था कि ये लोग सिर्फ भारत में नहीं... बल्कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप तक फैले एक इंटरनेशनल एक्सटॉर्शन और ऑर्गनाइज्ड क्राइम नेटवर्क का हिस्सा थे। लेकिन... इन 37 नामों में एक नाम ऐसा था... जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वो था लॉरेंस बिश्नोई। का अमेरिका ने सिर्फ आरोप नहीं लगाए... बल्कि पहली बार आधिकारिक तौर पर कह दिया है—"हम लॉरेंस बिश्नोई का एक्सट्राडिशन मांगेंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि अमेरिका ने सिर्फ लॉरेंस बिश्नोई ही नहीं... बल्कि गोल्डी बराड़, जग्गू भगवानपुरिया और रविंदर सिंह ढांडा जैसे नामों को भी इस इंटरनेशनल नेटवर्क का हिस्सा बताया है।"और यहीं से पूरी कहानी बदल जाती है...
इस पूरे मामले के बाद एक सवाल सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेशनल मीडिया तक बार-बार उठ रहा है। क्या लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ एक गैंगस्टर है...? या फिर उसके नाम का इस्तेमाल... उससे कहीं बड़े ऑपरेशन में किया जा रहा है? पिछले कुछ सालों में...कनाडा...पाकिस्तान...और यहां तक कि यूरोप में भी...भारत के कई मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों और गैंगस्टरों पर हमले हुए। कहीं गोली चली... कहीं रहस्यमयी हत्याएं हुईं...और हर बार..."अननोन गनमैन..." का नाम आया ऐसे गनमैन... जिनका चेहरा कभी सामने नहीं आया... सोशल मीडिया पर कई लोग और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसका कनेक्शन लोरेश विश्नोई से जोड़ते है ...और ये दवा करते है की ये सब .विश्नोई के इशारे पर हो रहा है ... ...लेकिन... आज तक किसी भी सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस तरह के किसी नेटवर्क की पुष्टि नहीं की है।
तो फिर सवाल उठता है...अगर अमेरिका अब लॉरेंस बिश्नोई को अपनी अदालत में लाना चाहता है... क्या उसकी जांच सिर्फ हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस तक सीमित रहेगी...? या फिर अमेरिकी एजेंसियां... उससे जुड़े दूसरे इंटरनेशनल नेटवर्क की भी जांच करेंगी? यही वो सवाल है... जिसका जवाब आने वाले महीनों में पूरी दुनिया तलाशेगी।
अब इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा सवाल... क्या अमेरिका, लॉरेंस बिश्नोई को सचमुच भारत से लेकर जा पाएगा? इसका जवाब आज की तारीख में...
न तो "हां" है... और न ही "ना"। क्योंकि अब फैसला सिर्फ अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का नहीं... बल्कि भारत के कानून, भारत सरकार और भारतीय अदालतों का भी होगा। अगर अमेरिका आधिकारिक तौर पर एक्सट्राडिशन रिक्वेस्ट भेजता है... तो उसकी जांच भारत का विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और दूसरी संबंधित एजेंसियां करेंगी। फिर देखा जाएगा...
क्या यह अनुरोध 1997 की भारत-अमेरिका एक्सट्राडिशन ट्रीटी और भारतीय एक्सट्राडिशन एक्ट, 1962 की शर्तों पर खरा उतरता है या नहीं। दरसल भारत और अमेरिका के बीच 1997 की एक्सट्राडिशन ट्रीटी लागू है। इसी ट्रीटी के आधार पर दोनों देश एक-दूसरे से भगोड़े अपराधियों की मांग सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मांग आते ही आरोपी को तुरंत सौंप दिया जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई का मामला इसलिए अलग है... क्योंकि वह कोई फरार अपराधी नहीं है। वह पहले से ही भारत की न्यायिक हिरासत में है... यानी... भारत की अदालतों में उसके खिलाफ मुकदमे अभी खत्म ही नहीं हुए हैं।यानी... अमेरिका चाहे आज ही आधिकारिक अनुरोध भेज दे... तब भी भारत तुरंत लॉरेंस बिश्नोई को नहीं सौंपेगा।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बात साफ कर दी है। अब लॉरेंस बिश्नोई... सिर्फ भारत का गैंगस्टर नहीं रह गया है। उसका नाम अब इंटरनेशनल कोर्टरूम, एफबीआई, यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, कनाडा, भारत और ग्लोबल सिक्योरिटी की चर्चाओं का हिस्सा बन चुका है। लेकिन... इस कहानी का एक दूसरा पहलू भी है।
क्या अमेरिका कभी लॉरेंस बिश्नोई तक पहुंच पाएगा? या फिर...भारत का कानून...भारतीय अदालतें... उसकी राह में रोड़ा बनेगी ....
आज लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल की सलाखों के पीछे है... लेकिन उसके नाम पर शुरू हुई यह कानूनी लड़ाई अब भारत की अदालतों से निकलकर इंटरनेशनल कोर्टरूम तक पहुंच चुकी है। अब फैसला सिर्फ एक गैंगस्टर का नहीं होगा... बल्कि यह तय करेगा कि जब दो लोकतांत्रिक देशों के कानून आमने-सामने खड़े होते हैं... तो आखिर जीत किसकी होती है—भारत के कानून की... या अमेरिका की मांग की?" वैसे आपको क्या लगता है क्या भविष्य में अमेरिका लॉरेंस बिश्नोई का प्रत्यर्पण हासिल कर पाएगा, या यह मामला केवल चार्जशीट तक ही सीमित रहेगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिए।"

