ऋषभ पंत और उवर्शी को लेकर उनके चाहने वाले जो दुआ कर रहे थे क्या अब वो पूरी होने वाली है. इधर रिषभ औऱ उवर्शी की मुलाकात हुई औऱ उधर अस्पताल से एक ऐसी गुड न्यूज आई जिसे सुनकर रिषभ के चाहने वाले खुश हो गए हैं. ऋषभ पंत के लिए डेविड वॉर्नर ने भी एक स्पेशल संदेश भेजा जिसे हम आपको आगे बताएंगे. पंत के एक्सीडेंट के बाद से चर्चा थी की उर्वशी उनसे मिलने के लिए अस्पताल जरूर जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब रात दिन बात पंत के लिए उवर्शी का ऐसा प्यार उमडा है की उसे देखकर लोगों को गुस्सा भी आ रहा है.
इस एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत के आनन-फानन में रूड़की के ही सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. यहां भी पंत के चेहरे और बाकी कुछ जगहों पर छोटी सर्जरी हुई थी. मगर इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया और एयरलिफ्ट कर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पंत को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट कराया. कार एक्सीडेंट में घायल ऋषभ पंत का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है. ऋषभ पंत की एक सर्जरी की गई है. ये सर्जरी दाएं पैर के घुटने पर लिगमेंट की हुई. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत की ये सर्जरी शुक्रवार को हुई. यह ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पादरीवाला ने किया है. इस सर्जरी के बाद अब ऋषभ पंत को करीब 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा. बताया जा रहा है की सर्जरी से पहले पंत और उवर्शी रौतेला की मुलाकात हुई है. इसका सबसे बड़ा सबूत खुद उवर्शी रौतेला ने दिया है.
उर्वशी रौतेला ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीर शेयर करके अपने चाहने वालों को जानकारी दी है..लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पंत का नाम नहीं लिया है. पंत और उवर्शी को चाहने वाले इस खबर को लेकर खुश हैं. कुछ लोगों का कहना है की पंत और उवर्शी फिर से एक होने वाले हैं. लेकिन कुछ लोग उवर्शी को ट्रोल भी कर रहे हैं. लोगों का कहना है की उर्वशी सिर्फ खबरों में आने के लिए पंत का फायदा उठा रही हैं.
मुंबई में पंत की सफल सर्जरी हो गई है औऱ अगले 6 महीने में क्रिकेट के मैदान में उतर सकते हैं. इसी बीच ऋषभ पंत के लिए डेविड वॉर्नर ने एक स्पेशल संदेश भेजा है...वॉर्नर ने पंत के साथ अपनी इस खास तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है..भाई जल्दी ठीक हो जाएं...हम जब तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं. वॉर्नर का ये पोस्त काफी इमोशनल हैं औऱ पंत के साथ उनकी बॉडिंग को दिखाता हैं.
हाल ही में उवर्शी की मां मीरा रौतेला ने एक पोस्ट किया था औऱ इस पोस्ट में उन्होंने पंत का नाम लेकर लिखा था- 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ, और आपका स्वस्थ होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ. सिद्धबलिबाबा आप पर विशेष कृपा करें. आप सभी लोग भी प्रार्थना करें.' उवर्शी की मां की इस पोस्ट के बाद दावा किया जा रहा था की उवर्शी मिलने के लिए उनसे अस्पतला जा सकती है. ये बात 100 प्रतिशत पुख्ता तो नहीं है लेकिन 99 प्रतिशत इस बात पर दम है की उवर्शी मीडिया औऱ लोगों की नजर से बचकर पंत से मिलने के लिए पहुंची है.

