-->

Notification

×

Iklan

Iklan

Most Popular

महराजगंज की 12 साल की निर्भया की कहानी।। जो अब इस दुनिया में नहीं !

Sunday, January 24, 2021 | Sunday, January 24, 2021 WIB
तारीख 19 जनवरी 2020, जगह, यूपी के महराजगंज का पुरंदरपुर गाँव.....12 की बच्ची घर से अपनी माँ को खोजने निकली  थी लेकिन उसका सामना इन बहशी इंसानी दरिंदों से हो गया...  12 साल की निर्भया के साथ एक दो नहीं कतार में खड़े इन सभी 6 लोगों ने बलत्कार किया....फूल सी बच्ची के जिस्म को नोचा और फिर गाला दबाकर उसकी हत्या कर दी.....इस ख़ौफ़नाक वारदात को सुनकर कोई भी सहम जाए...लेकिन इन दरिंदो के 12 साल की बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी और हत्या करते वक्त हाँथ नहीं कांपे.



19 जनवरी की तारीख को 12 साल की निर्भया की लाश खून से लथपथ जंगल मे पड़ी मिली थी...लाश को देखकर ही अंदाजा लग गया था कि मासूम के साथ दरिंदगी हुई है...लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और भी चौकाने वाली थी...जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई...इन आरोपियों ने निर्भया को इसलिए मौत के घाट उतारा था ताकि उनके खिलाफ कोई सबूत न बचे...लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
 
महराजगंज की निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए महराजगंज पुलिस पिछले कई दिन से इन आरोपियों तक पहुंचने के लिए जाल बिछा रही थी...सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की भी पुलिस सहायता ले रही थी...

पुलिस ने निर्भया के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में सभी 6 दरिन्दो को गिरफ्तार कर लिया है....यही नहीं इन सभी आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है...सुनिए दरिंदगी की दास्तान दरिंदे की जुबानी......

आरोपी गोविंद के मुताबिक, वारदात के दिन सभी शराब के नशे में  थे. तभी उन्हें सामने से आती हुई 12 साल की बच्ची नज़र आई. आरोपियों ने मिलकर अपहरण किया और फिर जंगल लेकर गए...यहाँ मासूम के जिस्म से सभी ने बारी बारी से अपनी हवस मिटाई...लेकिन अब आरोपियों को डर था कि बची बच गई तो उनकी इस हैवानियत का पता चल जायेगा...तभी इन्हीं 6 में से एक ने बेरहमी से बच्ची की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी.

इन दरिंदों में एक का नाम वीरू चौहान दूसरे का गोविंद चौहान तीसरे का सोनू निषाद चौथे का पंकज साहनी पांचवे का पवन विश्वकर्मा और छठे का नाम रामनयन राजभर है...इन सभी को फिलहाल सलाखों में बंद कर दिया गया...पुलिस की हथकड़ी और सज़ा के डर से इनमें से कुछ को पछतावा भी हो रहा है..लेकिन अब कानून इन इंसानी भेड़ियों को जल्द इनके किये की सज़ा देगा ताकि फिर ऐसे भेड़िये किसी और बेटी को अपना शिकार ना बनाये...किसी बाप की लाडली को उससे छीन न ले...किसी माँ की गोद को उजाड़ न दे.
×
Latest Updates Update