> स्वराज का वो आखिरी ट्वीट, जिसे पढ़कर देशवासी रो पड़े ! -->

Notification

×

Iklan

Iklan

स्वराज का वो आखिरी ट्वीट, जिसे पढ़कर देशवासी रो पड़े !

Tuesday, August 6 | August 06, 2019 WIB Last Updated 2021-01-22T11:16:38Z
नई दिल्ली। देर रात जब पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबरें न्यूज चैनल्स पर चलने लगीं तो लोगों को इस पर यकीन नहीं हुआ। लोग हाथ जोड़कर यही मना रहे थे कि यह खबर झूठी निकले, लेकिन नियति को कौन टाल सकता है।
सुषमा के निधन की खबर के बाद बार-बार लोग उनके आखिरी ट्वीट को पढ़ रहे हैं जो बेहद मार्मिक है। एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले ही उन्होंने एक ट्वीट किया था। यह ट्वीट था जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के लोकसभा में पारित होने को लेकर। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें पहले ही सब कुछ पता चल गया था।
14 फरवरी 1952 को जन्मीं सुषमा स्वराज के नाम कई कीर्तिमान हैं, जिसे अब देश याद करेगा। 1977 में जब वह 25 साल की थीं, तब वह भारत की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनी थीं। वह 1977 से 1979 तक सामाजिक कल्याण, श्रम और रोजगार जैसे 8 मंत्रालय मिले थे। जिसके बाद 27 साल की उम्र में 1979 में वह हरियाणा में जनता पार्टी की राज्य अध्यक्ष बनी थीं।


×
Latest Stories Update